सिंदरी: सिंदरी स्थित प्रिंस क्लब में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान विधायक चंद्रदेव महतो ने फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विधायक चंद्रदेव महतो ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
















