, ,

रांची में एकल आरोग्य ग्राम संगठन का अखिल भारतीय सम्मेलन संपन्न

JP Bharat Shareरांची : एकल आरोग्य ग्राम संगठन द्वारा रांची में आयोजित द्विदिवसीय अखिल भारतीय संभाग सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं संभागों से आए पदाधिकारियों, आरोग्य कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श…

JP Bharat Share

रांची : एकल आरोग्य ग्राम संगठन द्वारा रांची में आयोजित द्विदिवसीय अखिल भारतीय संभाग सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं संभागों से आए पदाधिकारियों, आरोग्य कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, आरोग्य सेवकों के मजबूत नेटवर्क के निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गति देने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा संगठनात्मक समन्वय को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए और सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

धनबाद संभाग की ओर से डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. कुणाल किशोर, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. मुक्ति किशोर, रिचा कुमारी, रिंकी कुमारी एवं मधुबाला ने सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यहां प्राप्त मार्गदर्शन और अनुभवों का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में मिलेगा।

सम्मेलन का समापन संगठन के सेवा भाव, समर्पण और ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति साझा संकल्प के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लक्ष्य को और मजबूत करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports