,

रांची में प्रस्तावित बौद्ध महिला यूनिवर्सिटी की नींव, रामदास अठावले ने किया भूमि पूजन

JP Bharat Shareरांची: विश्व बुद्धा फाउंडेशन की ओर से प्रस्तावित बौद्ध महिला यूनिवर्सिटी की आधारशिला रांची के बरियातू रोड स्थित मिशन कैंपस में रखी गई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में भूमि पूजन और फाउंडेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामदास अठावले ने प्रस्तावित यूनिवर्सिटी की पहल…

JP Bharat Share

रांची: विश्व बुद्धा फाउंडेशन की ओर से प्रस्तावित बौद्ध महिला यूनिवर्सिटी की आधारशिला रांची के बरियातू रोड स्थित मिशन कैंपस में रखी गई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में भूमि पूजन और फाउंडेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रामदास अठावले ने प्रस्तावित यूनिवर्सिटी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह एक अनूठी पहल है। योजना के तहत तीन से आठ वर्ष की उम्र की बच्चियों को शुरुआती स्तर पर प्रवेश देने और उन्हें आगे प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

यूनिवर्सिटी में शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण पर भी जोर देने की योजना है। इसका उद्देश्य छात्राओं को भविष्य में व्यवसाय, उद्यमिता, व्यापार और सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. हरिश सांकृत्यायन ने बताया कि यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के जरिए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports