,

शिक्षक दिवस पर असर्फी हॉस्पिटल ने 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: शिक्षक दिवस के अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े करीब 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ हरेंद्र सिंह…

JP Bharat Share

धनबाद: शिक्षक दिवस के अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े करीब 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ हरेंद्र सिंह ने सभी सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके मार्गदर्शन से समाज और राष्ट्र की नई पीढ़ी तैयार होती है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी चर्चा की गई। अस्पताल प्रबंधन ने शिक्षकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

हरेंद्र सिंह ने कहा कि असर्फी हॉस्पिटल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा, आधुनिक तकनीक और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अस्पताल की आगे की यात्रा में उनके आशीर्वाद और सहयोग की कामना की।

सम्मानित शिक्षकों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की और कहा कि शिक्षक दिवस पर सम्मान देकर असर्फी हॉस्पिटल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को एक साथ रेखांकित किया है।

समारोह के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मजबूत और स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षा एवं स्वास्थ्य दोनों की अहम भूमिका है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports