, ,

रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा; बड़ा हादसा टला

JP Bharat Shareनिरसा: निरसा प्रखंड के पांड्रा मोड़ से शंकरडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रानीबांध के समीप अचानक सड़क धंस जाने से एक पानी टैंकर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य…

JP Bharat Share

निरसा: निरसा प्रखंड के पांड्रा मोड़ से शंकरडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रानीबांध के समीप अचानक सड़क धंस जाने से एक पानी टैंकर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर पानी टैंकर को लेकर पोद्दारडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान रानीबांध के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसते ही टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर का इंजन धंसे हुए हिस्से की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क धंसने के कारण कुछ समय के लिए इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में ट्रैक्टर मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसके जरिए पलटे हुए टैंकर को सीधा कर सड़क से हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया।

मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास के प्रतिनिधि Vishwanath Rohidas ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर धंसे हुए हिस्से को घेर दिया है ताकि कोई अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार न हो।

फिलहाल सड़क के बचे हुए हिस्से से वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की उच्चस्तरीय जांच कराने और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports