रफीगंज: रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ रफीगंज ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई रेल संपत्ति बरामद की गई।
आरपीएफ टीम आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में हुई रेल संपत्ति चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार रेल संपत्ति की चोरी पर रोक लगाने और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
















