,

धनबाद में 2 जून को राजद का युवा संवाद सह युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित होगा

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) धनबाद जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 2…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) धनबाद जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

2 जून को होगा युवा संवाद सह युवा चौपाल कार्यक्रम

बैठक में आगामी 2 जून को धैया स्थित ललित मैरिज हॉल में आयोजित होने वाले “युवा संवाद सह युवा चौपाल” कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में राजद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, महानगर जिलाध्यक्ष मुमताज कुरैशी, प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून, उदय शर्मा, प्रवीण यादव, डॉ. बीडी यादव, डॉ. डीके यादव, राजू यादव, कुमार विवेकानंद और आरजी शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

राजद नेताओं ने कहा कि युवा संवाद सह युवा चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पार्टी की नीतियों और सामाजिक मुद्दों से जोड़ना है। कार्यक्रम में युवाओं की समस्याओं और उनके सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports