चंदनकियारी: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने भाई-बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। अब राखी को महज ₹10 के वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफे में सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकेगा।
बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इन लिफाफों से राखी को पानी और नमी से बचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा राखियों की समय पर डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है।
पोस्टमास्टर शंभू कुम्हार ने क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर राखियां सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर से जरूरी व्यवस्था की गई है।
भाई-बहनों से अपील की गई है कि राखी भेजने के लिए अपने नजदीकी डाकघर की सुविधा का लाभ उठाएं।
















