, ,

झरिया के चासनाला रेलवे साइडिंग में युवक का शव मिलने से सनसनी

JP Bharat Shareझरिया: सेल चासनाला के रेलवे साइडिंग क्षेत्र में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि साइडिंग में चल रहे हाइवा की चपेट में आने से युवक…

JP Bharat Share

झरिया: सेल चासनाला के रेलवे साइडिंग क्षेत्र में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि साइडिंग में चल रहे हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हुई हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों ने घटना के पीछे हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

सूचना मिलने पर पाथरडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

फिलहाल पुलिस हादसा, हत्या या किसी अन्य वजह से मौत होने की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के सही कारण का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports