,

रोटी बैंक यूथ क्लब ने स्वर्गीय राम सिंह को दी श्रद्धांजलि, समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का लिया प्रण

JP Bharat Shareधनबाद: मानव सेवा के लिए समर्पित सामाजिक संस्था रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा रविवार शाम भोजन वितरण स्थल पर स्वर्गीय राम सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट…

JP Bharat Share

धनबाद: मानव सेवा के लिए समर्पित सामाजिक संस्था रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा रविवार शाम भोजन वितरण स्थल पर स्वर्गीय राम सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राम सिंह समाजहित और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। वे रोटी बैंक यूथ क्लब के विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग देते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके सेवा-भाव और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

क्लब के सदस्य नीलकमल खवास ने कहा कि राम सिंह का सादगीपूर्ण जीवन और समाज के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि संस्था उनके आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

इस अवसर पर स्वर्गीय राम सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती ललिता सिंह के सामाजिक योगदान की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 52वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस योगदान को समाज के लिए अनुकरणीय बताया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रोटी बैंक यूथ क्लब इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम का समापन मानव सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports