धनबाद, 13 सितंबर: राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमिटी की ओर से गोविंदपुर निवासी रविंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सर्वसम्मति से उनकी नियुक्ति की।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, उमेश सिंह और शशि भूषण सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नियुक्ति के बाद रविंद्र कुमार सिंह को प्रमाण पत्र, शॉल और महाराणा प्रताप की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
















