,

JPSC-JSSC कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर गिरिडीह में भाजपा का प्रदर्शन

JP Bharat Shareगिरिडीह: झारखंड भाजपा के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित डीसी-एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम के तहत गिरिडीह में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान JPSC, JSSC, CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में गिरिडीह…

JP Bharat Share

गिरिडीह: झारखंड भाजपा के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित डीसी-एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम के तहत गिरिडीह में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान JPSC, JSSC, CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम में गिरिडीह ग्रामीण के 23 मंडलों और गिरिडीह नगर के 16 मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान डुमरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सह जामताड़ा जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्तियों में सामने आई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष CBI जांच कराने की मांग की, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता का मुद्दा राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। प्रदर्शन के माध्यम से कथित अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर आवाज उठाई गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports