,

सीबीएसई ने प्रमोद कुमार को धनबाद का उप नगर समन्वयक नियुक्त किया

JP Bharat Shareधनबाद:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने धनबाद के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह (राजगंज) के प्राचार्य प्रमोद कुमार को धनबाद क्षेत्र का उप नगर समन्वयक (Deputy City Coordinator) नियुक्त किया है। इस संबंध में सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के क्षेत्रीय अधिकारी रामवीर ने पत्रांक फा. स. के. मा. शि. बो./क्षे.…

JP Bharat Share

धनबाद:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने धनबाद के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह (राजगंज) के प्राचार्य प्रमोद कुमार को धनबाद क्षेत्र का उप नगर समन्वयक (Deputy City Coordinator) नियुक्त किया है। इस संबंध में सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के क्षेत्रीय अधिकारी रामवीर ने पत्रांक फा. स. के. मा. शि. बो./क्षे. का. रांची/2026 दिनांक 29 जून 2026 के माध्यम से नियुक्ति की जानकारी जारी की।

प्रमोद कुमार वर्तमान में सहोदया कॉम्प्लेक्स, धनबाद चैप्टर के वाइस चेयरमैन हैं तथा पिछले 16 वर्षों से बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह (राजगंज) में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सीबीएसई के अनुसार, उनकी प्रशासनिक दक्षता, लंबे शैक्षणिक अनुभव और बोर्ड के कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उप नगर समन्वयक के रूप में वे नगर समन्वयक के सहयोग से बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षाओं एवं अन्य गतिविधियों का सुचारू, निष्पक्ष और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे।

उन्हें सीबीएसई परीक्षाओं की गरिमा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ-साथ बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमोद कुमार की इस नियुक्ति पर धनबाद के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्राचार्यों, सहोदया कॉम्प्लेक्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ जिले के विद्यालयों तथा सीबीएसई की शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports