,

शिव मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी का नाग समेत कई जेवरात ले उड़े चोर

JP Bharat Shareभागलपुर : भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित एक शिव मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर से चांदी का नाग, बजरंगबली की गदा, मुकुट, कंगन समेत कई कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित…

JP Bharat Share

भागलपुर : भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित एक शिव मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर से चांदी का नाग, बजरंगबली की गदा, मुकुट, कंगन समेत कई कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे समेत अंदर के कई ताले और कुंडी टूटे हुए मिले। इसके बाद जब लोगों ने मंदिर के भीतर जाकर देखा तो कई बहुमूल्य धार्मिक आभूषण और सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुमन कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नशा करने वाले असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन भयभीत हैं और पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रात 10 बजे के बाद विशेष रोको-टोको अभियान चलाया जाए तथा संदिग्ध लोगों की सघन जांच की जाए, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के दौरान मौके पर किशोर कुमार पाण्डेय, लाल्टू पाण्डेय, कुमार कृष्णानंद, नवरत्न पाण्डेय, सुदामा पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मनीष पाण्डेय एवं दशरथ पाण्डेय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports