,

सिजुआ कॉलेज में आग से बचाव का प्रशिक्षण, 400 छात्र-छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के उपाय

JP Bharat Shareसिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में सोमवार को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना था। फायर…

JP Bharat Share

सिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में सोमवार को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना था।

फायर फाइटरों ने बताए आग बुझाने के तरीके

टाटा सिजुआ ग्रुप के सुरक्षा विभाग की फायर फाइटर टीम की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में फायर फाइटर नितिन यादव और अमित यादव ने आग से बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानी के इस्तेमाल से आग का तापमान कम किया जा सकता है, जबकि गीली बोरी या कंबल से आग का ऑक्सीजन से संपर्क रोककर उसे नियंत्रित किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान ज्वलनशील पदार्थों और ईंधन को आग से दूर कर आग को फैलने से रोकने के उपाय भी बताए गए। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के सही समय पर और सही तरीके से इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

एलपीजी सिलेंडर में आग बुझाने का दिया गया प्रदर्शन

शिविर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षकों ने आपात स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय लेने और जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

शिविर में करीब 400 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए। मौके पर उप प्राचार्य रमेश प्रसाद समेत कॉलेज के कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports