, ,

सिंदरी में भाजपा का धार्मिक आयोजन, मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री Narendra Modi के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोबिंदपुर प्रखंड स्थित वनकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मां…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री Narendra Modi के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोबिंदपुर प्रखंड स्थित वनकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मां काली से आशीर्वाद की कामना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व सिंदरी की भाजपा नेत्री एवं कार्यक्रम संयोजक तारा देवी तथा धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ निशी महतो ने किया। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मोहन चंद्र कुम्हार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प भी दोहराया। नेताओं ने कहा कि मां काली की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के इस महान अभियान में निरंतर शक्ति, ऊर्जा और सफलता प्राप्त हो तथा भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की और जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports