धनबाद: सूर्या हाइलैंड सिटी में महिलाओं ने हरितालिका तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान पुरोहित ने विधि-विधान के साथ हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनाई। महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और अपने पति की लंबी आयु एवं सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
इसके बाद महिलाओं ने भगवान शंकर और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सूर्या हाइलैंड सिटी का माहौल भक्ति, गीत-संगीत और उत्साह से भरा रहा।
















