साहिबगंज : सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन एवं Safezone Digital Assets Private Limited के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को साहिबगंज जिले के केंदुआ बिशनपुर स्थित एक स्कूल परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री, कपड़ा एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस एवं अन्य कपड़े भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन संस्था की नेशनल कोऑर्डिनेटर Shefali Mallik एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर Shashibhushan Shah की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सीएमडी Subal Das एवं ब्रांड एंबेसडर सह स्टेट कोऑर्डिनेटर Shyambihari Yadav मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सीएमडी सुबल दास ने कहा कि संस्था अपने स्थापना काल से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है और संस्था भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि संस्था झारखंड सहित देशभर में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सहायता पहुंचा रही है।
कार्यक्रम में निखिल शाह, शमशाद आलम, राधेश्याम पंडित, मोहम्मद रकीब अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, मकबूल अंसारी, जितेंद्र शाह, जयसन, राकेश साहू, शिवम कुमार, मनीषा कुमारी, मुस्कान कुमारी, जीतू शाह, नेहा कर्ण समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
















