,

10 साल से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, बीमार पड़ने पर खटिया बनती है एम्बुलेंस

JP Bharat Shareगोविंदपुर : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मटियाला पंचायत के खेपनाडीह टोला की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की…

JP Bharat Share

गोविंदपुर : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मटियाला पंचायत के खेपनाडीह टोला की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। बरसात और गर्मी दोनों मौसम में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव तक कोई चारपहिया वाहन या एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बीमार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।

माचामहुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि Belal Ansari और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे मुखिया फंड से सड़क निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन नहर विभाग इसकी अनुमति नहीं दे रहा। विभाग का कहना है कि जमीन उनकी है और सड़क वही बनाएंगे, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से विभाग ने कोई काम नहीं किया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी नहर किसानों के किसी काम नहीं आ रही है। गर्मी में नहर सूख जाती है और किसानों को जरूरत के समय पानी भी नहीं लेने दिया जाता।

स्थानीय ग्रामीण बाबूलाल मरांडी, तुलसी प्रसाद मुर्मू समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक, एसडीओ और जिला प्रशासन तक कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने धनबाद उपायुक्त से हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed