धनबाद: सफल स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान के लिए ‘मैं हूं धनबाद’ की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी गई। अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले Dhanbad Municipal Corporation के सभी सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग से #MHD (मैं हूं धनबाद) का स्वच्छ और जागरूक धनबाद बनाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
अभियान के माध्यम से लोगों से शहर को स्वच्छ रखने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। संदेश दिया गया कि शहर हमारा है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी हमारी है।
स्वच्छ धनबाद, सुंदर धनबाद!
















