तेतुलमारी कोलियरी में सिमेवा का प्रदर्शन, मैन पावर बजट पर उठे सवाल

JP Bharat Share#कतरास (जितेन्द्र जीतु) : तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय परिसर में मैन पावर बजट को लेकर श्रमिक संगठन सिमेवा (SIMEWA) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पारदर्शिता की मांग उठाई। “मैन पावर बजट सार्वजनिक करें” संघ के बीसीसीएल जॉन के महामंत्री आदित्यनाथ झा ने कहा…

JP Bharat Share

#कतरास (जितेन्द्र जीतु) : तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय परिसर में मैन पावर बजट को लेकर श्रमिक संगठन सिमेवा (SIMEWA) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पारदर्शिता की मांग उठाई।

मैन पावर बजट सार्वजनिक करें”

संघ के बीसीसीएल जॉन के महामंत्री आदित्यनाथ झा ने कहा कि प्रबंधन को मैन पावर बजट सार्वजनिक करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्थिति नहीं सुधरी तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

फर्जी बजट का आरोप

केंद्रीय महामंत्री सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि फर्जी मैन पावर बजट के जरिए कामगारों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन जरूरी हो गया है।

आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

बीसीसीएल जॉन उपाध्यक्ष आर एन लालदेव ने भी प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रवैया नहीं बदला गया तो संगठन आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है।

प्रबंधन से वार्ता

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जगदीश कर्मकार से मुलाकात की, जहां 20 अप्रैल को समीक्षा कर सुधार का आश्वासन दिया गया।

श्रमिक एकजुट, संघर्ष जारी

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

मैन पावर बजट को लेकर उठे इस विवाद ने कोलियरी क्षेत्र में श्रमिक-प्रबंधन टकराव को फिर से तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें:-Jharkhand में मौसम का बड़ा बदलाव, गर्मी बढ़ने का अलर्ट

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports