,

तेतुलमारी फायरिंग कांड: जांच तेज, घटनास्थल से पांच खोखा बरामद

JP Bharat Share#धनबाद : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के दूसरे दिन पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखा बरामद हुए हैं, जिससे गोलीबारी की पुष्टि हो गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने कतरास निचितपुर…

JP Bharat Share

#धनबाद : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के दूसरे दिन पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखा बरामद हुए हैं, जिससे गोलीबारी की पुष्टि हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने कतरास निचितपुर निवासी कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह को पहले धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास एक संदिग्ध सफेद कार लावारिस हालत में मिली है। कार के शीशों पर गोली के निशान और अंदर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

👉 पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed