,

ठाकुर कुल्ही में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

JP Bharat Shareधनबाद: ठाकुर कुल्ही स्थित दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम में गायक सुरेश श्रीवास्तव, जय शंकर ठाकुर और…

JP Bharat Share

धनबाद: ठाकुर कुल्ही स्थित दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

कार्यक्रम में गायक सुरेश श्रीवास्तव, जय शंकर ठाकुर और शैलेश श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। तबला वादक तापस सिकदर ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में भक्ति का रंग भर दिया।

भजनों के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कृष्ण जन्मोत्सव को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव विकास राय, प्रद्युत कुमार राय, विमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, उमेश जायसवाल, अमित कुमार, प्रसून पांडे, रंजीत जायसवाल, संजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा, जयंत मिश्रा, सुशील मिश्रा, भोला नाथ पांडे, मनोज सिंह, विजय कुमार, संतोष रजक, शुभम मिश्रा, सुमित पाठक, विजय दे, अप्पू चौरसिया, संजोग भगत, सूरज भदानी, अरविंद बर्नवाल समेत समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports