,

रांची में बकरीद को लेकर कड़ी सुरक्षा, प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

JP Bharat Shareरांची : बकरीद पर्व को लेकर राजधानी रांची में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख स्थल अल्बर्ट एक्का चौक से…

JP Bharat Share

रांची : बकरीद पर्व को लेकर राजधानी रांची में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख स्थल अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू होकर कई संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। मार्च में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान शामिल रहे।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बकरीद का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने का निर्णय लिया है। ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे इलाके की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports