,

जनता दरबार में डीसी सख्त, भूअर्जन और पेंशन मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश

JP Bharat Shareदेवघर : जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को देवघर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा,…

JP Bharat Share

देवघर : जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को देवघर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा, भू-राजस्व एवं आवास से जुड़े मामलों को रखा।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मंईयां सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूअर्जन से जुड़े मामलों में आम लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से उन परिवारों को प्राथमिकता देने की बात कही, जिनके आवास टूट चुके हैं, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया। वहीं ग्वालबदिया पंचायत के डूबा क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण से जुड़े मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

जनता दरबार में एक वर्ष से अपने पुत्र की गुमशुदगी से परेशान रेणु देवी की शिकायत पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों की भी जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय में जमा करें, ताकि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके और आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports