,

तमिलनाडु से सकुशल लौटे धनबाद के 12 प्रवासी श्रमिक, रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

JP Bharat Shareधनबाद: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद सुरक्षित निकाले गए धनबाद के 12 प्रवासी श्रमिक शुक्रवार को एलेप्पी एक्सप्रेस से धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। उपायुक्त…

JP Bharat Share

धनबाद: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद सुरक्षित निकाले गए धनबाद के 12 प्रवासी श्रमिक शुक्रवार को एलेप्पी एक्सप्रेस से धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार ने रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों का स्वागत किया। इस दौरान उनके लिए भोजन और पेयजल की भी व्यवस्था की गई।

प्रशासन के अनुसार, लौटने वाले 12 श्रमिकों में बाघमारा के 6, तोपचांची के 3, धनबाद प्रखंड के 2 और निरसा का 1 श्रमिक शामिल है। सभी को उनके संबंधित प्रखंडों तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहन उपलब्ध कराए गए।

उल्लेखनीय है कि 21 जून 2026 को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले की एक सीफूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना हुई थी। इसके बाद झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने तमिलनाडु प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

राज्य सरकार के प्रयासों से अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस में श्रमिकों के लिए विशेष स्लीपर कोच की व्यवस्था की गई। इसी व्यवस्था के तहत धनबाद के 12 समेत कुल 42 श्रमिक सुरक्षित रूप से झारखंड लौटे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports