,

पाथरडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

JP Bharat Shareझरिया : पाथरडीह के लोको बाजार के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हाईवा वाहन की चपेट में आने से हुआ बताया जा रहा है। मृतक की पहचान Ranjit Kumar के रूप में हुई है, जो पूजा सामग्री बेचने का काम…

JP Bharat Share

झरिया : पाथरडीह के लोको बाजार के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हाईवा वाहन की चपेट में आने से हुआ बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान Ranjit Kumar के रूप में हुई है, जो पूजा सामग्री बेचने का काम करता था। घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर हाईवा वाहन को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed