, ,

टुंडी के मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल, पुलिस की हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुवाटांड पंचायत के मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना फैलते ही दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और विवाद का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए…

JP Bharat Share

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुवाटांड पंचायत के मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना फैलते ही दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और विवाद का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टुंडी, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा और मनियाडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बारंगे और अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित मांस तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों को जब पुलिस ले जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की।

पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस जब्त कर लिया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports