धनबाद में बीसीकेयू केंद्रीय अस्पताल धनबाद की बैठक बीटीआर भवन, प्रेमचंद नगर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सीटू के 56वें स्थापना दिवस को मनाने का फैसला लिया गया।
बैठक में नेताओं ने कहा कि सीटू अपने स्थापना काल से ही मजदूरों की एकता और संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है। मजदूर हितैषी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए ही बीसीकेयू ने सीटू से संबद्धता ली है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। साथ ही जारी नियम अधिसूचना के खिलाफ मजदूरों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
नेताओं ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के घर पर ईडी की रेड की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कम्युनिस्ट नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि छापेमारी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
बैठक में अस्पताल कर्मियों और मरीजों की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिन कर्मियों को अब तक आवास नहीं मिला है उन्हें आवास दिलाने, समय पर प्रमोशन सुनिश्चित करने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा और दवा उपलब्ध कराने तथा कर्मियों के पीएफ में 12 प्रतिशत कंपाउंड ब्याज के साथ राशि जमा कराने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता बीसीकेयू सीएचडी अध्यक्ष शंकरी देब ने की, जबकि सचिव भारत भूषण ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में राम कृष्णा पासवान, सत्यनारायण कुमार, लीलामय गोस्वामी, प्रीति भारती, पुष्पा कुमारी, संयुक्ता गोस्वामी, मीरा सिंह, निमाई चंद साहू, सुंदर राणा, रतन देब, धर्मेंद्र कुमार, विजय गुप्ता, एस के पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे














