,

ranchi भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, तापमान 39.8 डिग्री तक पहुंचा

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची में सोमवार को भी भीषण गर्मी और उमस का असर जारी रहा। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची में सोमवार को भी भीषण गर्मी और उमस का असर जारी रहा। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक रहा।

रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिली, क्योंकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। इसके कारण चिपचिपी उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

वहीं पूरे राज्य में डालटनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बोकारो में 42.6 डिग्री, जमशेदपुर में 41.6 डिग्री और हजारीबाग में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और हल्की बारिश के मिले-जुले असर की संभावना जताई है। साथ ही डालटनगंज, चतरा और गढ़वा जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports