, ,

पूर्वी टुंडी में सर्पदंश से दो मासूम भाई-बहन की मौत, गांव में मातम

JP Bharat Shareधनबाद (पूर्वी टुंडी): धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उकमा पंचायत के कोरैया गांव में सर्पदंश से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना 15 मई की बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना…

JP Bharat Share

धनबाद (पूर्वी टुंडी): धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उकमा पंचायत के कोरैया गांव में सर्पदंश से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना 15 मई की बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यकर्ता गिरिलाल किस्कू, अजीत मुर्मू, बबलू वास्की समेत कई कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार के लिए तत्काल राशन और जरूरी खाद्य सामग्री की व्यवस्था भी कराई। नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं और हर संभव सहयोग किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तहत सर्पदंश से मृत्यु पर मिलने वाली सरकारी सहायता राशि पीड़ित परिवार को जल्द दिलाने के लिए प्रशासन से पहल की जाएगी।

ग्रामीणों ने झामुमो कार्यकर्ताओं की तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports