धनबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच एवं अवेयरनेस अभियान के तहत गुरुवार को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, धनबाद में वाद-विवाद, निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव Mayank Tushar Topno ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं पायल, वीणा बासुकी, रुपाली कुमारी, जयंती कुमारी, बेबी मोदी, प्रिया किसकु, मोना भंडारी और राखी कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज उत्पीड़न, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी रूप से जागरूक बनाना और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील करना था।
कार्यक्रम में सहायक एलएडीसीएस सुमन पाठक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डन सह शिक्षिका मीरा कुमारी, सहायक शिक्षिका कुमारी पुष्पा, शांति कुमारी, कविता मंडल, नीतू कुमारी, सना नदीम, आरती कुमारी, पूनम कुमारी और सारिका कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं डालसा की ओर से राजेश कुमार सिंह, रिचा प्रसाद और जितेंद्र नाथ पांडे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
















