,

विश्व ओजोन दिवस पर मानस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: बाबूडीह स्थित मानस इंटरनेशनल स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद के सहयोग से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “Global Action for a Cooler Planet” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों और पर्यावरण पर…

JP Bharat Share

धनबाद: बाबूडीह स्थित मानस इंटरनेशनल स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद के सहयोग से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “Global Action for a Cooler Planet” रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

चार्ट-पोस्टर और मॉडल से दिया संदेश

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ आकर्षक चार्ट, पोस्टर और मॉडल तैयार किए। इनके जरिए ओजोन परत के संरक्षण, हानिकारक UV किरणों से बचाव, पर्यावरण संतुलन और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपायों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि राधा अग्रवाल और अश्विनी लाला ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ किताबों तक सीमित विषय नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सह-संस्थापक सीमा सिन्हा ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक हैं और ऐसी गतिविधियां उन्हें पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने में मदद करती हैं।

प्रधानाचार्या रेखा उपाध्याय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। कार्यक्रम का समापन “Small Actions, Big Impact” के संदेश के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने पृथ्वी को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports