,

विश्व पर्यावरण दिवस पर IIT (ISM) धनबाद में चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर IIT (ISM) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत संचालित ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर (आरपी) द्वारा चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (SAC) के कक्ष संख्या 107 एवं 108 में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर IIT (ISM) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत संचालित ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर (आरपी) द्वारा चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (SAC) के कक्ष संख्या 107 एवं 108 में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. शेखर चिंतामणि मांडे ने किया। इस अवसर पर सुकुमार मिश्रा, श्रीमती शकुंतला मिश्रा, आलोक दास, आलोक सिन्हा, मनीष कुमार जैन तथा प्रबोध पांडेय सहित संस्थान के कई शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की वैश्विक थीम “क्लाइमेट एक्शन” तथा अभियान “#NowForClimate” को केंद्र में रखकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम को विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साहजनक समर्थन मिला। प्रतियोगिता के लिए लगभग 220 पंजीकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 197 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता को पांच अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था। छोटे बच्चों के लिए “क्लीन अर्थ, हैप्पी मी”, प्राथमिक वर्ग के लिए “रिड्यूस वेस्ट, प्रोटेक्ट नेचर”, मध्य वर्ग के लिए “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन”, वरिष्ठ विद्यालय वर्ग के लिए “वेस्ट मैनेजमेंट फॉर क्लाइमेट एक्शन” तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए “सर्कुलर इकोनॉमी एंड रिसोर्स कंजर्वेशन” विषय निर्धारित किए गए थे।

प्रतिभागियों ने अपने चित्रों और पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में श्रेणी-1 में लगभग 70, श्रेणी-2 में 45, श्रेणी-3 में 40, श्रेणी-4 में 30 तथा श्रेणी-5 में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती है। इससे निपटने के लिए युवाओं और बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर (आरपी) और पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports