,

वन महोत्सव के तहत आईआईटी (आईएसएम) ने निरसा में चलाया सीड बॉल और पौधरोपण अभियान

JP Bharat Shareधनबाद, 7 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग स्थित ईआईएसीपी (EIACP) प्रोग्राम सेंटर ने संस्थान के हॉर्टिकल्चर सेक्शन के सहयोग से वन महोत्सव 2026 के तहत निरसा क्षेत्र में सीड बॉल थ्रोइंग और ‘एक पेड़ मां के नाम’…

JP Bharat Share

धनबाद, 7 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग स्थित ईआईएसीपी (EIACP) प्रोग्राम सेंटर ने संस्थान के हॉर्टिकल्चर सेक्शन के सहयोग से वन महोत्सव 2026 के तहत निरसा क्षेत्र में सीड बॉल थ्रोइंग और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना, स्थानीय प्रजातियों के पौधों का संरक्षण करना तथा आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मिट्टी, जैविक खाद और स्थानीय बीजों से तैयार सीड बॉल को विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर फैलाया, ताकि वर्षा ऋतु में उनका प्राकृतिक रूप से अंकुरण होकर हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके। इसके साथ ही कई स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर के सह-समन्वयक प्रो. सुरेश पांडियन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीड बॉल थ्रोइंग और पौधरोपण जैसे छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शोधार्थियों के साथ-साथ धनबाद के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान डॉ. धीरज कुमार (हॉर्टिकल्चर ऑफिसर), श्री बिश्वजीत दास (प्रोग्राम ऑफिसर, ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर) तथा डॉ. अवंतिका चंद्रा (इंफॉर्मेशन ऑफिसर, ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर) सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के तहत प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports