,

5 किलोमीटर दूर तक पहुंचीं सुमन, रात 8 बजे तक बांटती रहीं SIR नोटिस

JP Bharat Shareधनबाद: गोकुल पार्क, गोल्डन पहाड़ी निवासी सुमन कुमारी, जो बूथ संख्या 237 की सेविका हैं, SIR प्रक्रिया के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरे दिन क्षेत्र में सक्रिय रहीं। विस्थापन के बाद बेलगड़िया में रह रहे लोगों तक SIR से संबंधित नोटिस पहुंचाने के लिए सुमन कुमारी अपने घर से करीब 4…

JP Bharat Share

धनबाद: गोकुल पार्क, गोल्डन पहाड़ी निवासी सुमन कुमारी, जो बूथ संख्या 237 की सेविका हैं, SIR प्रक्रिया के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरे दिन क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

विस्थापन के बाद बेलगड़िया में रह रहे लोगों तक SIR से संबंधित नोटिस पहुंचाने के लिए सुमन कुमारी अपने घर से करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर तक गईं। इस दौरान उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर नोटिस वितरित किए और संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी।

बताया गया कि सुमन कुमारी सुबह से क्षेत्र में काम करने के बाद रात करीब 8 बजे तक लोगों तक पहुंचती रहीं। बेलगड़िया में विस्थापित परिवारों के बीच जाकर उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों से संपर्क किया।

उनकी यह पहल जमीनी स्तर पर चल रही प्रक्रिया की तस्वीर सामने लाती है, जहां संबंधित कर्मी और सेविकाएं लोगों तक जरूरी जानकारी और दस्तावेज पहुंचाने के लिए क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports