दानापुर: राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026 के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान कक्षा में बैठकर बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी ली गई।
विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया गया। साथ ही अगले वर्ष से सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की दिशा में योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित चित्र प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के विकसित भारत 2047 से जुड़े विचारों और सपनों को भी देखा गया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।
















