,

6-7 महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 200 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन

JP Bharat Shareरांची: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत 200 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को रांची के डोरंडा स्थित विभागीय मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मियों ने विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन भुगतान की मांग की। कर्मियों का…

JP Bharat Share

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत 200 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को रांची के डोरंडा स्थित विभागीय मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मियों ने विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन भुगतान की मांग की।

कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले छह से सात महीने से वेतन नहीं मिला है। वे अलग-अलग जिलों में विभाग की वाटर टेस्टिंग लैबोरेटरी समेत अन्य कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं।

मार्च 2026 में खत्म हुआ पुरानी कंपनी का कार्यकाल

कर्मियों के मुताबिक, वे पूर्व की आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से विभाग में काम कर रहे थे, जिसका कार्यकाल मार्च 2026 में समाप्त हो गया। इसके बाद भी उनसे काम लिया जाता रहा। कर्मियों का कहना है कि नई आउटसोर्सिंग कंपनी के चयन के बाद उन्हें काम पर रखने और बकाया वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया था।

उनका दावा है कि नई कंपनी के चयन को लेकर कई बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन प्रक्रिया रद्द हो गई। कई महीने गुजरने के बाद भी नई कंपनी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई और बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया।

वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का दावा

कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है।

कर्मियों ने विभाग से बकाया वेतन भुगतान की निश्चित तारीख बताने की मांग की है। उनका कहना है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जल्द भुगतान होने से उन्हें परिवार का खर्च संभालने में राहत मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports