,

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सेवा अभियान को लेकर बनी रणनीति

JP Bharat Shareरांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी निवेदिता सिंह, सौरव सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री…

JP Bharat Share

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी निवेदिता सिंह, सौरव सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री पवन साय, कर्मवीर सिंह, रवींद्र राय, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा और अमर कुमार बाउरी समेत कोर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सेवा अभियान को लेकर कार्यक्रम तय

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

राज्य सरकार पर लगाए आरोप

प्रदेश प्रभारी ने झारखंड सरकार को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दलों ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में जिन विकास कार्यों का उल्लेख किया था, उनमें से कई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

गजेंद्र सिंह पटेल ने भ्रष्टाचार तथा जमीन, जंगल और खनिज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी राज्य सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर समय-समय पर आंदोलन के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित करती रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports