,

kolkata धर्मतल्ला हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 आरोपी गिरफ्तार; फरार आरोपियों की तलाश जारी

JP Bharat Shareकोलकाता : कोलकाता के धर्मतल्ला क्षेत्र में 24 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों की कथित संलिप्तता सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस वाहन…

JP Bharat Share

कोलकाता : कोलकाता के धर्मतल्ला क्षेत्र में 24 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों की कथित संलिप्तता सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस वाहन में आग लगाने और ड्यूटी पर मौजूद पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाओं में सामने आई है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय लालबाजार की गुंडा दमन शाखा ने शुरुआती कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो आरोपी कोलकाता छोड़कर दूसरे राज्य भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के अंडाल क्षेत्र से पकड़ लिया गया। इसके बाद एंटी राउडी सेक्शन की विशेष टीम ने अभियान चलाकर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 14 हो गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अधिकांश आरोपी कोलकाता के जोड़ासांको और तिलजला क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों में इरफान खुर्शीद, अरशाद अली उर्फ साजिद, मोहम्मद मोइनुद्दीन, मोहम्मद आलमगीर, इमरान अहमद उर्फ गोपी, खालिद रेजा उर्फ रिंकू, जमीर अहमद, मनीष खान उर्फ राज, विक्की, मोहम्मद आजाद, जहीरूद्दीन माल, मोहम्मद अफरोज, शाहबाज खान और मोहम्मद सलमान शामिल हैं।

घटना के दौरान घायल हुए पत्रकारों ने भी हमले को लेकर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।

जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्गापुर एक्सप्रेसवे, अंडाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार धर्मतल्ला हिंसा मामले में अब तक 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports