gaya गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वजीरगंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

JP Bharat Shareगया : बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियारों के…

JP Bharat Share

गया : बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और मशीनें भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ मनोज मिस्त्री, पिता मदन मिस्त्री, निवासी बुढ़ौल, थाना वजीरगंज, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से हथियार तैयार करने के काम में संलिप्त होने की आशंका है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो देसी एकनाली बंदूक, एक देसी एकनाली मार्केट गन, दो देसी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित बड़ा पिस्टल, 10 ट्रिगर गार्ड, छह बैरल, स्प्रिंग तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न पुर्जे बरामद किए। इसके अलावा ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, कटिंग मशीन, आरी, रेती, सैंडपेपर सहित हथियार बनाने में उपयोग होने वाले 25 प्रकार के उपकरण और मशीनें भी जब्त की गई हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बरामद हथियारों और उपकरणों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में वजीरगंज थाना कांड संख्या 313/26 (दिनांक 22 जुलाई 2026) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े हथियार तस्करी गिरोह से है या नहीं। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन की भी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports