,

जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, धनबाद में विभिन्न पदों पर भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

JP Bharat Shareधनबाद: बाइपास बलियापुर रोड स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि विभिन्न विभागों में अनुभवी एवं प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संस्थान द्वारा…

JP Bharat Share

धनबाद: बाइपास बलियापुर रोड स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि विभिन्न विभागों में अनुभवी एवं प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार फैकल्टी पदों के अंतर्गत एसोसिएट प्रोफेसर (लॉ) तथा असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता यूजीसी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) एवं राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। शिक्षण अनुभव, शोध प्रकाशन तथा NET/Ph.D. योग्यताधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा प्रशासनिक एवं सहायक स्टाफ के लिए भी कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें ऑफिस सुपरिटेंडेंट, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, अकाउंटेंट, लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट, कंप्यूटर लैब असिस्टेंट, पियून/ऑफिस अटेंडेंट, सिक्योरिटी गार्ड तथा हाउसकीपिंग स्टाफ शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड बायोडाटा (CV), पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां संस्थान के कार्यालय में जमा कर सकते हैं या संस्थान की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।

संस्थान के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को यूजीसी, बीसीआई एवं कॉलेज के नियमानुसार वेतनमान दिया जाएगा। उत्कृष्ट एवं अनुभवी अभ्यर्थियों को बेहतर पारिश्रमिक भी प्रदान किया जा सकता है। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में आने-जाने के लिए किसी प्रकार का टीए/डीए देय नहीं होगा तथा चयन संबंधी अंतिम निर्णय संस्थान प्रबंधन का होगा।

जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports