, ,

शीतला धाम मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

JP Bharat Shareधनबाद के मनोहरटांड़ स्थित हीरक रोड के शीतला धाम मंदिर परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धनबाद के श्रीनिवास ब्लड सेंटर की टीम ने कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी दीपक बाबा, भाजपा नेत्री…

JP Bharat Share

धनबाद के मनोहरटांड़ स्थित हीरक रोड के शीतला धाम मंदिर परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धनबाद के श्रीनिवास ब्लड सेंटर की टीम ने कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया।

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी दीपक बाबा, भाजपा नेत्री तारा देवी, सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो, वार्ड 13 की कुंती देवी, झामुमो नेता परशुराम सिंह, अरविंद पाठक और वार्ड 53 के पार्षद गणेश महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मौके पर अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रक्त संग्रह और चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीनिवास ब्लड सेंटर की टीम ने संभाली।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports