,

लगातार पांचवीं बार धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ संघ, मिला बेस्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन अवार्ड

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा (AGM) के दौरान धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘स्व. एम. राजन बेस्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ को लगातार पांचवीं बार मिला है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। रांची के…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा (AGM) के दौरान धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘स्व. एम. राजन बेस्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ को लगातार पांचवीं बार मिला है, जो जिले के लिए गौरव की बात है।

रांची के ओल्ड विधानसभा सभागार में आयोजित वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता संघ के संरक्षक शेखर घोष और कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने की। बैठक में आगामी सत्र के लिए विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं के आयोजन और राज्य के प्रत्येक जिले में आवासीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर चर्चा की गई।

अवार्ड समारोह में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने संरक्षक शेखर घोष एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय से सम्मान ग्रहण किया।

धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ को यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट खेल गतिविधियों के सफल आयोजन और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिला। इस दौरान जिले में क्लब लीग चैंपियनशिप, अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल लीग सहित विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं के लगभग 260 मैचों का सफल आयोजन किया गया। साथ ही धनबाद के करीब 40 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

धनबाद की टीम ने झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता बनने का गौरव भी हासिल किया। इन उपलब्धियों के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ को राज्य का सर्वश्रेष्ठ संघ चुना गया।

इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष एस.एम. हाशमी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, जितेन कुमार, जुबेर आलम, वैभव सिन्हा, प्रभात रंजन, देवेंदु आचार्य, अब्दुल रहमान, पंकज कुमार, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, अल्ताफ शाकिर, एम.एस. शादीन सहित कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने महासचिव सूरज प्रकाश लाल एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports