,

चिटाही धाम में सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी की शादी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज पहुंचे

JP Bharat Shareधनबाद। चिटाही धाम में धनबाद सांसद ढुलू महतो और सावित्री देवी की बेटी साक्षी का विवाह समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ समारोह में…

JP Bharat Share

धनबाद। चिटाही धाम में धनबाद सांसद ढुलू महतो और सावित्री देवी की बेटी साक्षी का विवाह समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और कोडरमा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने भी समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की एक साथ मौजूदगी चर्चा का विषय रही। सभी अतिथियों ने नवदंपति के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports