,

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का विशेष टीकाकरण अभियान, चार केंद्रों पर लगा हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल की ओर से मंगलवार को शहर में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम, पार्क क्लिनिक, कल्याणी डायग्नोस्टिक और सुरक्षा वैक्सीन सेंटर में एक साथ विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल की ओर से मंगलवार को शहर में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम, पार्क क्लिनिक, कल्याणी डायग्नोस्टिक और सुरक्षा वैक्सीन सेंटर में एक साथ विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हेपेटाइटिस-बी का टीका लगवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव का संकल्प लिया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के प्रति जागरूक करना तथा समय पर टीकाकरण के महत्व से अवगत कराना था। शिविर के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हेपेटाइटिस-बी के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और टीकाकरण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं टीकाकरण कराएं और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अभियान का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल के अध्यक्ष अतुल डोकानिया ने किया। कार्यक्रम में क्लब के सचिव पंकज गोयल, अनूप गोयल, मनीष लाला, अमित अग्रवाल, अमित जैन, डॉ. निखिल ड्रोलिया, राहुल डोकानिया, गजल गोयल, कविता चौधरी, नेहा अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल ने कहा कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports