,

कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया जिला प्रशासन, उपायुक्त के निर्देश पर पहुंची राहत सामग्री

JP Bharat Shareधनबाद: टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल में पिछले करीब 15 वर्षों से एकाकी जीवन बिता रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की खबर सामने आने के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर…

JP Bharat Share

धनबाद: टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल में पिछले करीब 15 वर्षों से एकाकी जीवन बिता रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की खबर सामने आने के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

प्रशासन की ओर से सुरेंद्र सोरेन को चावल, दाल, आटा, नमक सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनकी झोपड़ी की मरम्मत कर बारिश और मौसम से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके अलावा कपड़े, कंबल और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान की गईं।

प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के लोगों ने कई बार सुरेंद्र सोरेन को घर वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हर बार जंगल में ही रहने की इच्छा जताई। हालांकि, परिजन समय-समय पर उनसे मिलने और उनका हालचाल लेने पहुंचते रहे हैं। बीडीओ ने बताया कि जल्द ही परिवार से समन्वय स्थापित कर उन्हें पुनः घर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुरेंद्र सोरेन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में उन्हें आवश्यक सुविधाएं और सहायता नियमित रूप से मिल सके।

जिला प्रशासन ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करना उसकी प्राथमिकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed