, ,

पूर्व मंत्री स्व. बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनता मजदूर संघ (JMS) के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को धनबाद के सूर्यदेव नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, मजदूर नेताओं, समर्थकों एवं परिजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनता मजदूर संघ (JMS) के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को धनबाद के सूर्यदेव नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, मजदूर नेताओं, समर्थकों एवं परिजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, एकलव्य सिंह सहित परिवार के सदस्य, जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. बच्चा सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और मजदूर हितों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. बच्चा सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा मजदूरों और आम लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। झरिया से अपने जनसेवा के सफर की शुरुआत करने वाले बच्चा सिंह को कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों की मजबूत आवाज के रूप में जाना जाता था। उन्होंने विधायक के साथ-साथ झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और जनहित से जुड़े कई कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्व. बच्चा सिंह के आदर्शों पर चलते हुए मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports