चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रंथामोड़-कुंदा-लावालौंग मुख्य मार्ग पर तीनमुहान के पास की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलदेव गंझू उर्फ छोटू गंझू और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनके पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और काले-लाल रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी दी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
















