झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान

JP Bharat Shareझारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा…

JP Bharat Share

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र और जनता के विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां होने वाले फैसलों में जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर निर्णय का उद्देश्य राज्य की जनता का हित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2050 तक विकसित झारखंड की परिकल्पना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य और झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports